👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सोमवार को बैंक, एटीएम के अंदर और आसपास खड़े वाहनों की तलाशी ली. साथ ही लोगों से पूछताछ की. विभिन्न थाना प्रभारियों ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमें सायरन, सीसीटीवी, रजिस्टर को चेक किया गया. सुरक्षा के उद्देश्य से शाखा प्रबंधक और सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए. बाबूगढ़ में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिस बल के साथ छावनी और विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया. हापुड़ कोतवाली, पिलखुवा, गढ़, सिंभावली समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया





























