
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):हापुड़ के ततारपुर चौराहे पर गुरुवार की रात पुलिस व यातायात पुलिस ने ट्रैफिक सीओ राहुल यादव के नेतृत्व में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। इस दौरान वाहन सवारों की जांच की और समझाया कि शराब पीकर गाड़ी चलाना कितना जानलेवा साबित हो सकता है। इस अभियान के दौरान जरूरत पड़ने पर पुलिस ने कार्यवाही की। देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, यातायात पुलिसकर्मी व अन्य पुलिस कर्मी भी इस दौरान मौजूद रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































