सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुध्द अभियान का ऐलान










सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुध्द अभियान का ऐलान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप पालिथिन का प्रयोग करते है तो आज ही छोड़ दें, वरना आपको नगर पालिका दंडित कर सकती है। पिलखुवा के ईओ इन्द्रपाल सिंह ने तो पिलखुवा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुध्द अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज पॉलिथीन पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे इसका प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पॉलिथीन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। यह नालियों को जाम करती है, जलभराव की समस्या बढ़ाती है और पशुओं के लिए भी घातक साबित होती है। नगर पालिका की टीमें नियमित रूप से बाजारों में निरीक्षण करेंगी। यदि किसी भी दुकानदार के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई जाती है तो उसे तत्काल जब्त किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति का चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। ओ ने आगे कहा कि यह अभियान केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। दुकानदारों से अपील की गई है कि वे कपड़े या कायज के थैलों का उपयोग करें और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान जनपद के अन्य निकायों हापुड़, बाबूगढ़ तथा गढ़‌मुक्तेश्वर में भी चलाया जाएगा।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    🔊 Listen to this शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों मेंहापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद की पुलिस ने शनिवार को शोहदों को खोजने के लिए पुलिस ने पार्कों,रेस्टोरेंट आदि पर विशेष अभियान…

    Read more

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    🔊 Listen to this खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खुला नाला हादसे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन
    error: Content is protected !!