हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नववर्ष के चलते कोई हुडदंग बाजी ना करें, कोई बवाल ना काटे इसके चलते पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट बनाकर लोगों की चेकिंग की। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, हापुड़ ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी और अधिकारी मैदान में उतरे जिन्होंने क्षेत्र में जबरदस्त चेकिंग की। सड़क पर न्यू ईयर लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं इसके चलते पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने इस दौरान जबरदस्त तरीके से अभियान चलाया। ऐसा लगा कि क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। बड़ी संख्या में मैदान में उतरे पुलिस बल को देख कई वाहन सवारों ने तो अपना रास्ता बदलना उचित समझा। नववर्ष के आगमन पर हापुड़ के वरिष्ठ अधिकारियों ने 112 सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने इस दौरान सेल्फी ली। कप्तान का कहना है कि किसी भी सूरत में नववर्ष पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस के साथ यातायात पुलिस, दमकल विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने शनिवार की देर रात हापुड़, पिलखुवा, धौलाना, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया तथा सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने इस दौरान पैदल, बाइक व गाड़ियों में क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जगह-जगह चेकिंग पॉइंट स्थापित कर वाहनों की चेकिंग भी की।























