हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड़ के तत्वावधान में ग्राम दौयमी में एक दस दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर संयोजिका शिक्षिका रूबी जैन ने बताया कि इस शिविर में 40 बालिकाएं तथा महिलाएं भाग ले रही हैं जिन्हें निशुल्क सिलाई, कढाई, पेन्टिंग, नृत्य, योगासन, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मातृमडल सेवा भारती की जिला अध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि सेवा भारती सेवा के विभिन्न कार्य कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई,कढ़ाई, पेन्टिंग, ब्यूटिशयन, नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेवा भारती समाज के गरीब व उपेक्षित बन्धुओं के मध्य जाकर वहाँ शिक्षा,स॔स्कार, सिलाई,ब्यूटिशियन के निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र चला रहीं है। योग,प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।ये शिविर महिलाओं के लिए स्वावलम्बी शिविर हैं जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे।सेवा भारती के नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा, नगर मंत्री ओम प्रकाश, आस्कर एवार्ड से सम्मानित सुमन बहन आदि उपस्थित थे।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922























