
👁 1 views Views
नलकूप बिल घोटाले में बिलों में संशोधन हेतु आज लगेगा शिविर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नलकूप बिल घोटाले में बिगड़े बिलों को संशोधित करने के लिए पोर्टल पर आवेदन को शनिवार को तहसील मुख्यालय स्तर पर शिविर लगाया जाएगा।
इसमें किसान आवेदन कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि निजी नलकूप के विवादित विद्युत बिल बकाया के लिए समाधान योजना शुरू की गई है। तहसील मुख्यालय स्तर पर सुबह 10 से पांच बजे तक संचालित होगा। इसमें किसान वांछित प्रपत्र, शपथ पत्र, आधार कार्ड, निजी नलकूप की बिल बुक, जमा की गई रसीद की प्रति, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र के साथ कैंप में आवेदन कर सकेंगे।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627































