हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी जनपद हापुड़ की महिला विंग की जिलाध्यक्ष शालू सिंघल की अगुवाई में हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव दोयमी में ऑक्सीमीटर कैम्प शनिवार को लगाया गया। शिविर में लोगों का ऑक्सीजन लेवल और तापमान चेक किया गया। लोगों ने पार्टी को स्पोर्ट व वोट करने की बात कही और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। इस मौके पर अनुज कश्यप, अमित शर्मा, अजय शर्मा व अन्य साथियों ने सहयोग किया।

























