हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कलैक्ट्रेट मुख्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष में कार्यरत एक कर्मचारी तथा कलैक्ट्रेट मुख्यालय पर तैनात एक अन्य कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण हड़कंप मचा है। कलैक्ट्र्रेट परिसर को समुचित सफाई व्यवस्था व सैनिटाइजेशन कराने हेतु कलैक्ट्रेट परिसर आगामी 24 घंटे के लिए नागरिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बंद रहेगा।































