
भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्म दिन पर केक काटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर का शुक्रवार को जन्मदिन भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया और उनके दीर्घ आयु होने की कामना की। इस मौके पर आश्रम में रह रहे वृद्धों को भोजन परोसा गया।
हापुड़ के प्रीत विहार में स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पंचायत हापुड़ की चेयरमैन रेखा नागर, नमामि गंगे की जिला संयोजिका अलका निम तथा सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता सहित भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष नरेश तोमर को पटका पहना कर सम्मानित किया और केक काटकर जिलाध्यक्ष के दीर्घ आयु होने की कामना की।
भाजपा नेत्री अलग निम ने कहा कि जिलाध्यक्ष नरेश तोमर की अगुवाई में भाजपा ने जनपद हापुड़ की तीनों विधान सभा सीटें जीत कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है जो जनपद में भाजपा का ग्राफ बढ़ा है।
इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने पिलखुवा के अपना घर आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों को भोजन कराया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























