केक काट कर जन्म दिन मनाने वालों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क पर गाड़ी खड़ी करके उसके बोनट पर केक काट कर जन्म दिन मनाने वाले नौजवानों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर करीब एक दर्जन युवकों को चिन्हित कर लिया है और अन्य को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि एक सफेद रंग की बोलेरों गाड़ी जिस पर विधायक लिखा था और भाजपा का झंडा लगा था, के बोनट पर केक काट पर जन्म दिन मनाया था और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर आदर्श नगर के रवि वर्मा को नामजद करते हुए 10-12 अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया है।
वीडियो के माध्यम से पुलिस ने 12 लोगों को चिन्हित कर लिया है जिनकी किसी भी क्षण गिरफ्तारी सम्भव है।
सूत्र बताते हैं कि अभी भी शहर में दो और ऐसी बोलेरो गाड़ी घूम रही है जिन पर विधायक लिखा है,जबकि विधायक का उन गाडिय़ों से कुछ लेना-देना नहीं है।

Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!