👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मंत्री वित्त, संसदीय कार्य, शिक्षा, चिकित्सा कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की और तमाम बिंदुओं पर चर्ची की जिसमें एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार की सुबह लखनऊ मेल से हापुड़ पहुंचे और सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री से मुलाकात की जिसमें अशोक कुमार चुग, गोविंद अग्रवाल, नितिन चुग आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद सुरेश खन्ना मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























