
वर्षा से बंद गोभी की फसल तबाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हुई भारी वर्षा से किसानों की बंद व फूल गोभी तथा हरी सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचने से किसानों का करोड़ों रूपए की आर्थिक हानि हुई है।
जनपद हापुड़ के गांव नवादा, उबारपुर, हाफिजपुर, सादिकपुर, टयाला, काठी खेड़ा, गोंदी सलाई, जरौठी, दौमी, दायरा, धनौरा, सूदना सहित अनेक गांवों में बंद गोभी व फूल गोभी की बड़े पैमाने पर खेती होती है और हापुड़ से उपभोक्ता मंडियों दिल्ली व नोएडा को सप्लाई की जाती है। बंद गोभी का कारोबार अच्छा मुनाफा देने वाला होने के कारण करीब चार सौ हेक्टेअर में बंद व फूल गोभी बोई गई थी। बंद गोभी की अच्छी फसल लेने के लिए बीज से खाद तथा मंडी तक पहुंचाने में 5-6 हजार रूपए प्रति बीघा खर्च आता है।
एक सप्ताह से रूक-रूक कर हो रही भारी वर्षा से खेतों में पानी खड़ा हो गया है और अभी तक 50 प्रतिशत फसल पानी में डूबने से खराब हो गई है। किसानों ने मांग की है कि पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































