भाविप युवा शक्ति ने किया कन्या पूजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारत विकास परिषद ‘युवा शक्ति’ ने नवरात्र में कन्या पूजन का आयोजन किया, जिसमें परिषद की मातृशक्ति व सदस्यों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम दो स्कूलों शिवा पब्लिक स्कूल, सच्चिदानंद पाठशाला, एक मंदिर श्री मनसा देवी मंदिर व रेलवे पार्क फ्रीगंज रोड में किया गया
इस पूजन में लगभग 251 बच्चे बच्चियों को चुनरी उड़ा कर तिलक लगा व चरण स्पर्श कर प्रसाद वितरित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि संस्था आगे भी ऐसी धार्मिक कार्य करती रहेगी।
महिला संयोजिका सीमा जैन ने कहा कि नवरात्रों में हमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेकर कन्या पूजन करना चाहिये ।यह कार्यक्रम पूर्णतया नारी शक्ति के परिश्रम से हुआ।इस कार्यक्रम में संस्था के 33 सदस्यों की उपस्थिति रही।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























