भाविप ने सैनिक व मेधावियों का किया सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विकास रत्न, प्रांत का प्रज्ञान समारोह तथा भारत विकास परिषद हापुड़ माधव का अधिष्ठापन समारोह रविवार को हापुड़ में सम्पन्न हुआ। भारत विकास परिषद माधव शाखा के अध्यक्ष पद पर कपिल सिंहल एसएम, सचिव पद पर सुधीर गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर मुकुल जिंदल, महिला संयोजिका कीर्ति सिंघल व श्वेता जिंदल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी निभाने का संकल्प लिया।
समारोह में परिषद से जुड़े 82 बच्चों को प्रतिभा सम्मान व 19 परिवारों को शौर्य सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र माहेश्वरी, अनुज गोयल, संजय कृपाल, दीपक गोयल, पारुल गोयल व पारुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031



























