हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग के रहने वाले व्यापारी अनुज गर्ग पुत्र राजेंद्र कुमार गर्ग के नाम पर साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का प्रयास किया। जैसे ही मामले की जानकारी व्यापारी अनुज को मिली तो उन्होंने तुरंत साइबर सेल को शिकायत देकर साइबर ठगों के खिलाफ मामले में कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल मामले की छानबीन में जुट गई है।
व्यापारी अनुज गर्ग ने बताया कि शनिवार को उनके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आया। फोन पर बात करने के पश्चात उनके पास एक संदेश आया और देखते ही देखते साइबर ठगों ने उनके कांटेक्ट लिस्ट को हैक कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल से सभी नंबरों पर साइबर ठाकुर ने पैसे मांगने के लिए संदेश भेजना शुरू किया। किसी को शक ना हो ऐसे में ठगों ने व्यापारी की फोटो लगा ली। हापुड़ समेत हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, अन्य राज्यों व जनपदों के व्यापारियों, रिश्तेदारों को मैसेज किया गया और मदद के नाम पर पैसे की मांग की। साइबर ठगों ने किसी को गूगल पेय तो किसी को खाता नंबर दिया।
दोपहर के समय व्यापारी के फोन घन-घनाने लगे और लोगों ने उसका हाल-चाल जाना तो असलियत का पता चला। इसके बाद पीड़ित साइबर सेल पहुंचा और साइबर सेल को मामले से अवगत कराया। इसके बाद साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811


























