
कारोबारी की हत्या का मामला: हत्या के बाद किसने की मृतक के फोन से बात?
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारी की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बाबूगढ़ पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है की लाश खून से लथपथ थी। दीवारों पर भी खून के धब्बे थे।
मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र शिशरामपाल निवासी अयादनगर पिछले कुछ वर्षों से बाबूगढ़ की बछलौता रोड पर स्थित अभय इलेक्ट्रॉनिक्स के ऊपर रहते थे जिनकी धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या की गई है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि मृतक के फोन से किसी ने कॉल किया और बताया कि आज दुकान नहीं खुलेगी। पुलिस सर्विलांस, सीसीटीवी आदि की मदद से वारदात का पर्दाफाश करने में जुटी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फील्ड यूनिट, स्वाट टीम, बाबूगढ़ थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399


























