हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बड्ढा के पास नहर में दिल्ली के एक व्यापारी गगनदीप का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गगनदीप की मौत एस्पीसिया यानि दम घुटने की वजह से हुई थी। स्थानीय पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दिल्ली के थाना हरी नगर की पुलिस को सौंप देगी।
बता दें कि 17 सितंबर को दिल्ली के हरिनगर थाना क्षेत्र निवासी गगनदीप का शव सिंभावली के बड्ढा के पास मध्य गंगा नहर में बहता मिला था जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां गगनदीप की मौत दम घुटने की वजह से बताई गई है। गगनदीप की दिल्ली में स्टेबलाइजर की फैक्ट्री थी जो घर से फैक्ट्री के लिए रवाना हुआ था लेकिन वापस नहीं लौटा।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209
























