👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बक्सर निवासी व्यापारी कपिल गर्ग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि 38 वर्षीय कपिल गर्ग पुत्र सतीश कुमार की शादी 10 साल पहले अमरोहा के गांव शेरपुर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पत्नी से विवाद हो गया जिसके बाद आठ साल की बेटी को लेकर उसकी पत्नी डेढ़ साल पहले अपने मायके चली गई। कहा जा रहा है कि गृह क्लेश से तंग आकर कपिल ने आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




























