हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर गुरुवार को हापुड़ के सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए जिससे चैक समाशोधन व कोष हस्तांतरण जैसी बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। हड़ताल बैंक कर्मी सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयास का विरोध कर रहे थे। हड़ताली बैंक कर्मियों का कहना था कि सरकार अपनी नीतियों में परिवर्तन करें।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की हापुड़ शाखा की अगुवाई में हापुड़ के विभिन्न बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हापुड़ के बैंक आफ बड़ौदा के बाहर एकत्र हुए। हड़ताली बैंक कर्मचारी हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थे। जिन पर केंद्र सरकार विरोधी नारे लिखे थे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक काम-काज बुरी तरह प्रभावित हुआ जिसका असर व्यापार पर भी दिखाई दिया।
बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























