हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को भी हापुड़ के सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर जिस कारण बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई और बैंकों पर ताले लटके रहे। हड़ताली बैंक कर्मी सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयास का विरोध कर रहे थे। हड़ताली बैंक कर्मियों का कहना था कि सरकार अपनी नीतियों में परिवर्तन करें। बैंकों पर हड़ताल का नोटिस चस्पा देखकर बैंक ग्राहक निराश लौट गए।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की हापुड़ शाखा की अगुवाई में हापुड़ के विभिन्न बैंकों में कार्यरत कर्मचारी गढ़ रोड पर केनरा बैंक पर एकत्र हुए। हड़ताली बैंक कर्मचारी हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थे। जिन पर केंद्र सरकार विरोधी नारे लिखे थे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक काम-काज बुरी तरह प्रभावित हुआ जिसका असर व्यापार पर भी दिखाई दिया। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण चैक समाशोधन व कैश ट्रांसफर न होने से जनपद में अरबों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333























