हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पूजा की आड़ में मिलावटी वह घटिया देशी घी का धंधा खूब पनप रहा है और लोग इस मिलावटी घी का प्रयोग देसी घी के रूप में कर रहे हैं। जिले में पूजा घी के नाम पर अनसेफ घी की बिक्री चरम सीमा पर है। पूजा के प्रयोग में लाने वाले घी के डिब्बे पर खाने योग्य घी नहीं है। ऐसा भी लिखा है। विभाग द्वारा ऐसे व्यापारियों के खिलाफ न तो नमूना कार्यवाही करते हैं और नहीं ऐसे व्यापारियों का कारोबार बंद कराने को लेकर प्रशासन और शासन को भी जानकारी नहीं देते हैं। ऐसा ही देहात क्षेत्रों में जमकर खाने में प्रयोग हो रहा है।
देसी घी के भाव काफी ऊंचे होने के कारण पूजा के लिए बिकने वाले इस कथित देशी घी की मांग बढ़ रही है। जो कतई खाने योग्य नहीं हैं और यह जीवन के लिए खतरनाक बना है। जिला प्रशासन में जिला अभिहित अधिकारी द्वारा ऐसे घी पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जिसके चलते निम्न स्तर का घी बनाने वाले व्यापारियों तक शिकंजा नहीं कसा जा रहा है और मिलावट खोर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























