हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुआ के व्यापारी विपुल अग्रवाल को हापुड़ जिले का (सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ) भाजपा नियुक्त होने पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने दी बधाई उनके साथ ,जिला मंत्री ललित गर्ग मोदी ,मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ,मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान सभासद विकास तोमर ने शॉल उड़ाकर सम्मान किया ।शहर के व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि विपुल अग्रवाल को पार्टी की नई जिम्मेदारी मिली है तथा संगठन उनसे यह उम्मीद रखता है कि यह पार्टी में निरंतर व्यापारियों के हित में कार्य करते रहें ।विपुल अग्रवाल ने कहा योगी सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है और कहा कि अधिकारियों द्वारा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर महेश अग्रवाल व्यापारी नेता संजय अकेला , देवेंद्र गुप्ता , कृष्ण अग्रवाल मूलचंद मित्तल, कैलाशी आदेश गुप्ता रविंद्र कुमार , अंकुर गोयल , ठाकुर रवि प्रताप चौहान राहुल गुप्ता , योगेश बंसल ,सचिन अग्रवाल, सत्य प्रकाश मित्तल विक्की सोनी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























