अभिनंदन स्थल पर बन रहा है बिजनैस काम्पलैक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर एक भूखंड को दबंगों के कब्जे से मुक्त करा कर प्रशासन ने सार्वजनिक सम्पत्ति का बोर्ड लगाया था, ठीक इसके सामने अभिनंदन विवाह समारोह स्थल है।
पता चला है कि अभिनंद विवाह समारोह स्थल को बिजनैस काम्पलैक्स में तब्दील किया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों पर है। फिलहाल लम्ब चौड़ा बेसमेंट बनाया जा रहा है। प्रशासन एक बार निर्माण कार्य बंद करा चुका है, परंतु अब पुनः शुरु हो गया है। बिजनैस काम्पलैक्स के निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च आएगा।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540



























