👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : होली के पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने अहम फैसला लिया है जिसके तहत 22 मार्च तक 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा. यह अभियान 13 मार्च से शुरू हो चुका है जिसका मकसद है होली पर्व के चलते यात्रियों की किसी तरह की असुविधा ना हो. इसके लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों के अवकाश भी रद्द किए जा चुके हैं. 10 दिनों तक ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालक और वर्कशॉप के कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ इंसेंटिव भी दिया जाएगा. यह संचालन हापुड़ से विभिन्न राज्यों जनपदों के लिए शुरू हो चुका है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























