👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के ऊपर एक रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मारदी जिससे ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला गुरुवार का है जब फ्लाईओवर पर फल से लदे एक ओटो को रोडवेज बस ने टक्कर मारदी। इस हादसे में ऑटो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं हादसे के दौरान भीषण जाम लग गया जिसे पुलिस ने जल्द ही सुचारु कराया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































