हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मोदीनगर से हापुड़ आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मोदीनगर में पलट गई जिससे बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भाग कर बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसा सोमवार का है। जब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अनुबंधित बस मोदीनगर से सवारियां लेकर हापुड़ आ रही थी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। जैसे ही बस मोदीनगर के खंजरपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आए एक वाहन को बचाने के चलते चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस बीच बस सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान बस में सवार 15 यात्रियों को चोटें आई हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































