
👁 0 views Views
कूड़े में आग लगाने से हवा हुई ज़हरीली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चैनापुरी रेलवे फाटक के पास सोमवार की रात कुछ लोगों ने कूड़े में आग लगा दी। आग लगने से क्षेत्र की हवा जहरीली हो गई जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान क्षेत्रवासियों को आंखों में जलन, गले में खराश की शिकायत हुई।
सोमवार की रात कुछ लोगों ने कूड़े के ढ़ेर में अचानक आग लगा दी। आग लगने से क्षेत्र की हवा जहरीली हो गई। क्षेत्रवासी परेशान हो गए जिन्होंने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। हवा जहरीली होने से हवा की सेहत पर असर पड़ा जिससे मजबूरन क्षेत्रवासी खांसने को मजबूर हो गए।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838


































