हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूनिक आइडेंटिफिकेशन डिजिट यानी एच यू आई डी के विरोध में हापुड़ के सर्राफा व्यापारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस सांकेतिक प्रदर्शन में प्रतिष्ठानों को व्यापारियों ने बंद रखा जिससे करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। बता दें कि सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ का कहना है की उन्हें हॉलमार्किंग कानून स्वीकार है लेकिन एचयूआईडी से उन्हें काफी समस्याएं होंगी जिसका वह विरोध कर रहे हैं।
गोल्ड हॉलमार्क नीति के विरोध में कारोबारियों ने सोमवार को हड़ताल रखी। इस दौरान दुकान पर पहुंच रहे खरीदारों को निराश होकर वापस लौंटना पड़ा। सर्राफों की मांग है कि हॉलमार्किंग नीति लागू रहे लेकिन एच यू आई डी को वापिस लिया जाए।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























