हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में सर्राफा व्यापारियों ने मुस्लिम भाइयों के लिए रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता का नारा भी लगाया गया और सभी ने परस्पर एक दूसरे को बधाई भी दी। मुस्लिम धर्म गुरुओं का कहना है कि रमजान का महीना सबसे पवित्र महीना होता है। रोजेदार सब्र और संयम की कड़ी परीक्षा से गुजरते हैं। मंगलवार की शाम को मुस्लिम भाइयों के लिए हापुड़ के सर्राफा व्यापारियों ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की जिसमें सभी ने हिस्सा लिया और एक दूसरे को बधाई दी। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल की जगह-जगह चर्चा हो रही है। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ हापुड़ के प्रधान राजेश वर्मा उर्फ लल्लू,आयुष शर्मा, लोकेश सर्राफ, राजू मराठा, शकील, सलीम, अकरम, दीपांशु, गौरव वर्मा, मनीष चौधरी आदि ने हिस्सा लिया।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586



























