👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिवाली पर्व, सर्राफ़ा बाज़ार की सुरक्षा हेतु विभिन्न मद्दों पर SP हापुड़ दीपक भूकर व ASP सर्वेश मिश्रा से सर्राफ व्यापारियों ने चर्चा की जिसमें SP दीपक भूकर ने कहा कि सभी दुकानों पर कैमरा लगवाया जाएँ और सभी ग्राहकों से आईडी प्रूफ लेकर ही सामान दिया जाये। इस बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व सर्राफा एसोसिएशन के संगरक्षक अरविंद शर्मा ने प्रशासन से दिवाली के मौक़े पर सर्राफ़ा बाज़ार की सुरक्षा बढ़ाए जाने की माँग की।
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान लोकेश सर्राफ़ ने अतिक्रमण पर भी रोक लगाए जाने की माँग की। मीटिंग में जयकुमार वर्मा, सचिन जिंदल, अजय मंगल, आयुष सर्राफ़, आशु सर्राफ़, विवेक सर्राफ़, अमित शर्मा सर्राफ़ आदि मौजूद रहे।





























