हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहशोर सराफा बाजार हापुड़ के रहने वाले संदीप वर्मा और अमित वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने आभूषण तथा नकदी गायब कर दी है। सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला निवासी संदीप वर्मा व अमित वर्मा पुत्र ज्ञानचंद वर्मा की सराफा बाजार में सराफे की दुकान है जिनके यहां दो कर्मचारी काम करते थे जिन्हें 10 जनवरी को 500 ग्राम बंधेल की चूड़ियां तथा 285000 की नकदी देकर भुवनेश्वर जाने के लिए कहा लेकिन दोनों का फोन बंद आने लगा। इतना ही नहीं दोनों का सामान भी भुवनेश्वर नहीं पहुंचा। इसके बाद पीड़ित पक्ष को पता चला कि दोनों ही कर्मचारी धोखा देकर पैसा लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीr देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























