👁 0 views Views
सर्राफा व्यापारी को मिली धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले सर्राफा व्यापारी प्रवीण कुमार वर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उसके पास लगातार फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जानकारी जुटाने पर आरोपी युवक क्षेत्र का ही निकला। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के भाई ने भी दुकान के सामने खड़े होकर हाथ पैर तोड़ने, जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811




























