
👁 0 views Views
पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने किशोर को पीटा
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में कुछ दबंगो ने एक किशोर को पुरानी रंजिश
के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी हरिओम ने बताया गांव में कुछ समय पहले पास में ही रहने वाले युवक के साथ कहासुनी हो गई थी जिसमे दोनों का आपसी समझौता हो गया था।
उसी की रंजिश मानते हुए पीड़ित के भाई रमन जो मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। आरोपी ने अपने साथ ले जाकर रमन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। रमन जैसे तैसे अपने आपको बचाकर घायल अवस्था में घर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























