
👁 0 views Views
दिल्ली से चोरी बुलेट हापुड मे पकडी गई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दिल्ली से चोरी गई बुलेट बाइक को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पकड लिया।अलीगढ का आरोपी चोरी की बुलेट गढ़मुक्तेश्वर मे घूम रहा था।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई बुलेट मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी अलीगढ के जमालपुर का शाहरूख है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ


























