
बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हुड़दंगबाज हुड़दंगबाजी छोड़ने को तैयार नहीं है। ताजा मामला पिलखुवा से सामने आया जहां हाईवे पर बाइक सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया और बुलेट से जमकर पटाखे छोड़े। इस दौरान राहगीर परेशान हो गए जिन्होंने वीडियो वायरल कर कार्यवाही की मांग की है।
बुलेट बाइक सवार हुड़दंगबाज जैसे ही पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचे तो उन्होंने हाईवे पर बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई जिन्होंने वीडियो वायरल कर मामले में कार्यवाही की मांग की।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























