VIDEO: शामिया गार्डन में चली गोली, CCTV में कैद घटना










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित शामिया गार्डन में दो पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते हथियार निकल आए। इस दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित शामिया गार्डन का है जहां मंगलवार की दोपहर यह विवाद हो गया। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ के रहने वाले इमरान पुत्र हाजी मुस्तफा ने मोहल्ला करीम पुरा निवासी अजीम और नदीम से कुछ रूपए उधार लिए थे। रुपयों के बदले इमरान ने अपने मकान को अजीम और नदीम के पास गिरवी रख दिया था। इमरान का कहना है कि वह समय पर हर महीने रकम देता रहा और कुछ समय पहले उसने सारे रुपए चुका दिए। जब इमरान ने मकान के दस्तावेज मांगे तो आरोपी टालमटोल करते रहे और इकरारनामा खत्म नहीं किया। मंगलवार की दोपहर को इमरान के पिता हाजी मुस्तफा बुलंदशहर रोड पर स्थित शामिया गार्डन में बने अपने मकान को देखने के लिए पहुंचे तो इस दौरान माहौल गर्म हो गया। मोहल्ला करीमपुरा के रहने वाले अजीम और नदीम अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और पीड़ित को रोक लिया और गाली-गलौच शुरू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ आरोपियों ने अभद्रता की और पिस्टल से गोली चला कर हत्या का प्रयास किया। वहीं मौके पर इमरान अपने दोस्त सरफराज के साथ पहुंचा जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इमरान के पिता हाजी मुस्तफा का कहना है कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना मिलने पर हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जिसने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।








Related Posts

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी जूनियर अधिवक्ता को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर…

Read more

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 24 फरवरी से होलाष्टक शुरु होगा। अब आठ दिनों (तीन मार्च फाल्गुन पूर्णिमा) तक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान
error: Content is protected !!