हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत अवैध कालोनियों को काटने का धंधा जारी है। दिल्ली-मुरादाबाद रोड तथा चितौली मार्ग पर काटी गई अवैध कालोनियों का निरीक्षण एचपीडीए की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने विभागीय अफसरों व कर्मचारियों के सात निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
माफिया कैसे करते हैं काम- भूमाफिया किसानों को झांसा देकर या सब्जबाग दिखा कर सस्ते में कृषि भूमि खरीद लेते है। फिर कृषि भूमि की प्लाटिंग कर दलाल अन्य लोगों को प्लाट बेच देते है। प्लाट की रजिस्ट्री किसान से सीधे खरीददार को कराते है। इस प्रकार भू माफिया भारी मुनाफा कमाते है, साथ ही टैक्स की चोरी करते है। लैंड यूज भी नहीं बदला जाता है.
कहां-कहां है अवैध कालोनी- तहसील धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर के साथ-साथ हापुड़ तहसील के अंतर्गत चारों ओर बड़े पैमाने पर अवैध कालोनियां काटी जा रही है. हापुड़ के चितौली मार्ग, रामपुर रोड, हापुड़-किठौर मार्ग, ततारपुर बाईपास दिल्ली रोड पर, जरौठी रोड, बछलौता रोड बाबूगढ़, हापुड़ बाईपास, सामिया के पीछे, पीर वाली जरौठी रोड, संस्कार स्कूल के पास, असौड़ा रोड आदि इलाक है, जहां अवैध कालोनी काटी जा रही है।
बिचौलियों ने खोली दुकानें- जनपद हापुड़ में किसी भी मार्ग से निकल जाओ, हर जगह बिचौलियों की दुकानें खुली मिलेंगी औऱ दुकानों पर लिखा है, सस्ते प्लाट खरीदने के लिए आज ही सम्पर्क करें। इन बिचौलियों के ठिकानों का निर्माण भी अवैध है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने चेतावनी दी है कि अवैध कालोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























