अवैध कालोनी पर चलेगा बुलडोजर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने लोगों से कहा है कि कुछ कोलोनाइजरों द्वारा विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में भूखंडों (प्लाट) का क्रय-विक्रय न करें। इन कालोनियों को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-143 के अंतर्गत अकृषक घोषित किए जाने पर भी इनमें किसी प्रकार का निर्माण व विकास मान्य नहीं होगा। अवैध कालोनियों में बुलडोजर चलाया जाएगा।

वैसे तो हापुड़ के चारों ओर अवैध कालोनियां काटने व अवैध निर्माण तथा मानक के विपरीत निर्माण प्राधिकरण के इंजीनियरों के गठजोड़ से जारी है। सैकड़ों भवन इस गठजोड़ से तैयार खड़े है, जो सरकार को ठेंगा दिखा रहे है। ताजा मामला हापुड़-गढ़ रोड पर स्थित रिलायंस पैट्रोल के निकट से जाने वाले मार्ग का है, जहां माफियों के गठजोड़ ने एक अवैध कालोनी काटी है और मिट्टी का भराव दिन रात जारी है। इस अवैध कालोनी में 83 प्लाट काटे गए है और कालोनी का नक्शा दलाल जेब में रख कर घूम रहे हैं तथा खरीददारों को जाल में फंसा रहे है।

अवैध कालोनी का नक्शा ई हापुड़ न्यूज को मिला है जिसमें दावा किया गया है कि फ्रंट के सभी प्लाट बिक चुके है। पिछले हिस्से के प्लाट बिक्री में है। दलाल 12-14 हजार रुपए प्रति गज मांग रहे है। अवैध कालोनी में प्लाट 150-400 वर्ग गज के है। खरीददार समझ लें कि इस अवैध कालोनी पर प्राधिकरण कभी भी बुलडोजर चला सकती है।

ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी

ये भी पढ़ेः- VIDEO: HPDA के इंजीनियरों की शह पर अवैध निर्माण

सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586







Related Posts

जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित नागरिकों…

Read more

पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में लाश मिलने से मची सनसनी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में स्थित नेमुक इंडिया एलएलपी बंद फैक्ट्री में एक कमरे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में लाश मिलने से मची सनसनी

पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में लाश मिलने से मची सनसनी

शहीद फौजी का बलिदान दिवस मनाया

शहीद फौजी का बलिदान दिवस मनाया

हापुड़ के राजकीय कोचिंग केंद्र से 17 छात्रों का पीसीएस परीक्षा चयन

हापुड़ के राजकीय कोचिंग केंद्र से 17 छात्रों का पीसीएस परीक्षा चयन

हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण

हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत
error: Content is protected !!