👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट पर एक बार फिर भूमाफियाओं के खिलाफ बुलडोजर गरजा जहां लगभग 5 से 7 बीघा तालाब की सरकारी जमीन और एक निजी जमीन पर भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया. विभाग की इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मचा रहा. जेसीबी मशीन ने अवैध कब्जे को सेकंडो में गिरा दिया और जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया.




























