
करंट की चपेट में आने से बैल की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर में एक मजदूर अपनी बेल-बुग्गी से मिट्टी पलट रहा था। तभी बेल आगे आकर घास चरने लगा जो पानी से छू गया। पानी में करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से बैल की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान बेल मालिक दीपक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन काटी।
मामला बुधवार का है जब दीपक देहरा कुटी मार्ग पर मिट्टी डाल रहा था। तभी बेल आगे जाकर घास चरने लगा। बताया जा रहा है कि खास के समीप पानी भरा हुआ था जिसमें करंट उतरा हुआ था। बेल करंट की चपेट में आने से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। दीपक भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























