हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में एक बाइक सवार को सांड ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है जिसकी शिनाख्त 25 वर्षीय शिवम पुत्र लोकेश निवासी स्याना बुलंदशहर के रूप में हुई है जो बहादुरगढ़ में डेहरा कुटी पर किराना की दुकान करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम रोजाना की तरह सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह अल्लीपुर के पास पहुंचा तो सामने अचानक एक सांड आ गया जिससे सांड ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद लोगों की सहायता से शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शिवम ने बुलंदशहर में दम तोड़ दिया जिससे परिवार में शोक की लहर है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद
























