👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के गांव शाकरपुर में सांड ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को किसान रामवीर सिंह गांव शाकरपुर से वापस घर जा रहा था। इसी बीच गांव के संपर्क मार्ग पर अचानक एक सांड निकल आया जिसने बाइक में टक्कर मार दी जिससे किसान रामवीर सिंह घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी

































