सांड ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हुई मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में निराश्रित पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव लहडरा में एक बुजुर्ग महिला पर सांड ने हमला कर दिया जिसे कई बार सांड ने उठाकर पटका। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्रवासियों में इस दौरान बेहद नाराजगी है जिनका कहना है कि निराश्रित पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा जो लगातार हादसे और मौत का कारण बन रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शरबती देवी निवासी लहडरा सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर दरवाजे के पास बैठी हुई थी कि इसी बीच एक सांड तेजी से भागता हुआ वहां पहुंचा और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे गढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शरबती के पोते उत्तम सिंह ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी दादी ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में आवारा पशुओं, बंदरों और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जो कई बार आम लोगों की मौत का कारण बन चुके हैं।

VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586








Related Posts

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रेलवे लाइन के किनारे पिलर संख्या- 11 के पास शुक्रवार को मिले शव की पहचान…

Read more

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी जूनियर अधिवक्ता को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु
error: Content is protected !!