
बुलंदशहर: बाइक व कार की भिड़ंत में जनपद हापुड़ निवासी युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर क्षेत्र में गढ़-स्याना मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी शोभित चौहान की मौत हो गई। सूचना पर स्याना पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी रामभूल चौहान का 25 साल का बेटा शोभित रविवार की रात किसी काम से बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर के स्याना कस्बा की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव भैसोड़ा के पास तेज रफ्तार कार और उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी मौत हो गई। भाई मोहित ने बताया कि शोभित की करीब 4 साल पहले वर्षा के साथ शादी हुई थी। वह दो बच्चों के पिता थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288



























