हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में एक महिला ने पति को वीडियो कॉल कर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति भोपाल में नौकरी करता है जिसके पास उसकी पत्नी ने वीडियो कॉल किया जिसके बाद युवक ने अपने पिता को फोन कर मामले से अवगत कराया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुलंदशहर के खुर्जा निवासी तनु का बहादुरगढ़ निवासी रिंकू पुत्र राजपाल सिंह से डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। राजपाल सिंह का कहना है कि महिला के परिजन प्रेम विवाह से नाखुश थे। रिंकू भोपाल में नौकरी करता है। दोनों रक्षाबंधन पर त्यौहार मनाने के लिए बहादुरगढ़ गांव आए थे। वापस जाते समय रिंकू किसी कारण तनु को अपने साथ नहीं ले जा सका।
तनु ने रिंकू को वीडियो कॉल कर आत्महत्या की जानकारी दी जिसके बाद रिंकू ने खेतों पर कम कर रहे राजपाल सिंह को मामले से अवगत कराया। राजपाल सिंह तुरंत घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने 112 कॉल कर पीआरबी का मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से लटके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246



























