हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में बदमाशों की बुलंदशहर पुलिस के साथ मुठभेड़ का मामला सामने आया है. हालांकि बाबूगढ़ पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है. बता दें कि मामला रविवार का है जब बुलंदशहर पुलिस प्राइवेट कार में सवार होकर बदमाशों का पीछा कर रही थी. इसी दौरान पुलिस बाबूगढ़ के शेखपुर गांव पहुंची जहां दोनों ओर से फायरिंग हुई. मौके का फायदा उठाकर बदमाश खेतों में छिप गए और भाग खड़े हुए. पुलिस ने काफी देर कांबिंग की लेकिन सफलता हाथ ना लगने से बैरंग लौटना पड़ा.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE

























