
हापुड़ निवासी 25 हजार रूपए का इनामी घोषित अपराधी को बुलंदशहर पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 27 मार्च 2026 को स्वाट टीम व थाना नरसैना पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर में वांछित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना नरसैना पर पंजीकृत मुअसं – 28/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम कुरैशी पुत्र रहीश कुरैशी निवासी ग्राम करबा व थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

































