
👁 0 views Views
जनपद में 11 स्कूलों के भवन होंगे ध्वस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भमेड़ा में प्राथमिक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्र घायल हो गए। इस घटना से सभी में बेहद नाराजगी है। जिलाधिकारी ने टीम का गठन किया है। वहीं 11 स्कूलों के भवन को ध्वस्त किया जाएगा और 29 की मरम्मत होगी। बीएसए हापुड़ ने बताया कि 11 स्कूल जीर्ण शीर्ण स्थिति में है जिनके भवन की ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी की सूचना निकाली जा चुकी है। 29 स्कूलों में मरम्मत कार्य के लिए शासन में पत्राचार किया गया है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

































