हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर की रिपोर्ट पर माल खाना इंचार्ज विनोद ढाका और सिपाही संदीप के खिलाफ कार्रवाई की है. माल खाना इंचार्ज विनोद ढाका को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि संदीप को एसपी ने लाइन हाजिर कर कार्रवाई की है.
बता दें कि कुछ दिन पहले अवैध रूप से रेत खनन में लिप्त 14 बुग्गियों को पकड़ा गया था जिन्हें कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया. माल खाना इंचार्ज विनोद ढाका ने नियमों को दरकिनार कर कोर्ट के रिलीज ऑर्डर के बिना ही के छह बुग्गियों को छोड़ दिया जिन्हें गांव में देखा गया.
मामले ने तूल पकड़ा जिसके बाद माल खाना इंचार्ज से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद बिना अनुमति बुग्गियां छोड़ने के मामले में माल खाना इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया जबकि सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






























