👁 0 views Views
पिलखुवा: कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण पिलखुवा का अधिकांश भाग सील है। व्यापारिक गतिविधियां ठप्प हैं और लोग घरों में रहने में ही भलाई समझ रहे हैं। परन्तु असामाजिक तत्वों का सक्रियता से लोगों में रोष व्याप्त है।
न्यू सर्वोदय नगर कॉलोनी पुष्पेंद्र की बाइक कॉलोनी से चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संजय बंसल की फैक्ट्री मोदीनगर रोड पर है। बदमाश फैक्ट्री में खड़ी वैगन-आर कार के टायर चोरी कर ले गए। एक असामाजिक तत्व कल्लन तो 18 पव्वे देशी शराब के लेकर बेचने के लिए आ धमका परन्तु पुलिस की नजर से वह बच नहीं सका और मौहल्ला शुक्लान से आरोपी को शराब सहित पकड़ लिया।































